..................... करीना करेगी आरके बैनर की फिल्म, Kareena will be seen in RK Banner's film - Hindi Filmibeat

करीना करेगी आरके बैनर की फिल्म

By Staff

रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर ने फिर एक साथ आकर आरके बैनर के अंतर्गत फिल्में बनाने का फैसला किया है. इसके तहत ऋषि कपूर और रणवीर कपूर फिल्म बनाएंगे.

उनके साथ ही रणधीर भी करीना को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं. राजीव कपूर फिल्मों के प्रोडक्शन पर ध्यान देंगे.

रणधीर कपूर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वह करीना को लेकर एक युवा प्रेमकहानी बनाने जा रहे हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है.

नायक के सवाल पर रणधीर कपूर ने कहा कि पहले हम स्क्रिप्ट पूरी करना चाहते हैं और उसके बाद ही बाकी कलाकारों का चयन करेंगे. इतना तय है कि करीना फिल्म में नायिका के रूप में नजर आएंगी.

हालांकि इन फिल्मों की घोषणा दिसंबर या जनवरी में की जाएगी और अगले साल येफिल्में शुरू हो जाएंगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X