ऐ दिल है मुश्किल का पहला REVIEW.. 'करण जौहर की बेस्ट फिल्म है ये..'

करीना कपूर और ऋषि कपूर ने ऐ दिल है मुश्किल की जमकर तारीफ की है। दोनों ने माना है कि यह करण जौहर की बेस्ट फिल्म है।

By Neeti

करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, बॉलीवुड सितारों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराई गई, जहां सबने करण जौहर की इस फिल्म की जमकर तारीफ की।

ऋषि कपूर ने तो फिल्म देखकर कास्ट एंड क्रू को दिल खोल कर बधाई दी। उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई और उन्होंने ट्विटर पर लिखा- यह फिल्म नई, बोल्ड और आज के दौर की प्रेम कहानी है।

BOX OFFICE: शिवाय, ऐ दिल है मुश्किल.. और 100 करोड़ क्लब दिवाली TREND

Ae Dil Hai Mushkil

ऋषि कपूर ने निर्देशक करण जौहर समेत सभी सितारों की तारीफ की है। वहीं, करीना कपूर ने भी स्क्रिनिंग के बाद फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉस दिखाया है।

करीना कपूर ने कहा कि मुझे फिल्म बेहद पसंद आई है। फिल्म में ऐश्वर्या, अनुष्का, रणबीर सबने अच्छा काम किया है। मुझे यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। यह करण जौहर की अब तक की बेस्ट फिल्म है।

अर्जुन कपूर ने कहा है कि इस फिल्म को देखकर आप समझ जाएंगे कि करण जौहर को मार्डन लव स्टोरी का जन्मदाता क्यों कहा जाता है।

वहीं, नेहा धूपिया ने लिखा कि ऐ दिल है मुश्किल किसी जादू की तरह है.. करण जौहर की तरह कोई कहानी ना लिख सकता है, ना डाइरेक्ट कर सकता है।

एक्टर डीनो मोरियो ने कहा कि ऐ दिल है मुश्किल प्यार और रिश्तों की कहानी है। यह एक बेहद खूबसूरत फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X