करीना कपूर ने खोल दी Karisma Kapoor की पोल पट्टी, इस खान सुपरस्टार पर फिदा थीं बड़ी बहन?

Karisma Kapoor First Crush- चाहे आप कितने भी बड़े स्टार हों, आपका कभी तो कोई क्रश होगा ही। इस बात का खुलासा हाल ही में एक बार से हुआ है जो कि अब चर्चा में हैं।
हम बात कर रहे हैं करिश्मा कपूर की जिनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और उनकी बहन करीना कपूर खान सारी पोल पट्टी खोलती हुई नजर आ रही है। करीना कपूर खान से कपिल शर्मा ने पूछा था कि करिश्मा का पहला क्रश कौन था?
इस करीना ने जिसका नाम लिया वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। जी हां, इस दौरान करीना कपूर खान ने एक खान सुपरस्टार का नाम लिया था। इसके बाद करिश्मा कपूर शॉक्ड हो गई और उनका रिएक्शन वैसा था मानों वो नहीं चाहती थी कि करीना कपूर कोई नाम लें। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।
कौन था करिश्मा कपूर का पहला क्रश?
इस वीडियो करिश्मा और करीना से बात करते कपिल ने पूछा, करिश्मा कपूर का पहला क्रश कौन था? करीना कपूर ने बिना किसी देरी के जबाब दिया, मुझे लगता है सलमान खान। इसके बाद करीना शॉक्ड हो गईं। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोगों के ढेरों कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''करीना का भी सलमान खान।'' एक ने लिखा, ''सलमान भाई सब के क्रश हो चुके हैं।'' एक ने लिखा, ''बस करिश्मा का नहीं, सब हीरोइन का क्रश हैं सलमान खान।'' एक ने लिखा, ''हा तो पहले बोलना था ना।'' एक ने लिखा, ''हमें भी दोनो की जोड़ी बहुत पसंद थी सबसे बेस्ट लगते दोनो सलमान करिश्मा।'' एक ने लिखा, ''सलमान भाई सेलिब्रिटीज के सेलिब्रिटी हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications