..................... Kareena Kapoor reveals that her fight with Saif Ali Khan is due to lack of time - Hindi Filmibeat

करीना और सैफ अली खान के बीच इस बात को लेकर होती है खटपट? बोलीं- पैसो की वजह से...

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर और सैफ अली खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी लोगों को काफी इंस्पायर करती है और यह बताती है कि प्यार करने की कोई भी उम्र नहीं होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि दोनों के बीच में एज गैप है तो लड़ाइयां नहीं होती है।

द वीक के साथ बातचीत के दौरान हाल ही में करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि सैफ अली खान और उन्हें 12 साल हो चुके हैं। आने वाले अक्टूबर में वह अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाएंगे। सैफ अली खान से शादी के बाद में करीना में भी काफी बदलाव देखने को मिले।

करीना कपूर ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि "शादी के बाद में मैं बहुत ज्यादा जिम्मेदार हो गई। मैं और सैफ अली खान हम दोनों ही एक दूसरे को कंप्लीट करते हैं। मैं अगर डिस्टर्ब हो जाती हूं तो सैफ और सैफ अगर हो जाते हैं तो मैं उनको संभाल लेती हूं। कई बार तो ऐसा होता है कि मैं और सैफ एक ही घर में रहकर एक दूसरे से बात नहीं कर पाते हैं।"

करीना कपूर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि "हम दोनों की शिफ्ट अलग-अलग हो जाती है और शूट भी अलग होता है। कई बार तो यह काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है तो हम दोनों ही बैठ जाते हैं और कैलेंडर को देखते हैं। एक दिन तय कर लेते हैं कि जब हम दोनों घर पर होंगे और एक साथ में समय बिताएंगे।"

एक्ट्रेस में आगे कहा कि "कई सारी चीजों को लेकर तो मेरे और सैफ के बीच में खूब खटपट होती है। लेकिन यह सब बहुत छोटी चीजों पर होती है और इसमें एसी के तापमान को लेकर तो सबसे ज्यादा। मुझे 20 डिग्री चाहिए तो उन्हें 16 डिग्री तो हम 19 पर सेटल हो जाते हैं। जब करिश्मा आती है तो हम खाना खा रहे होते हैं तो 26 पर तापमान कर देती है।"

करीना कपूर बताती है कि "तब सैफ अली खान उनसे कहने लगते हैं कि चलो मैं बेबो से शादी की है। काम से कम 19 पर तो एसी का तापमान रहता ही है। हम समय को लेकर ज्यादातर लड़ते हैं क्योंकि हम एक दूसरे से मिल नहीं पाते। हमारी लड़ाई पैसों या फिर किसी भी और चीज को लेकर नहीं होती।"

Read more about: kareena kapoor saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X