..................... Kareena Kapoor reveals she is jealous of Saif Ali Khan in terms of work - Hindi Filmibeat

इस बात को लेकर अपने पति सैफ अली खान से जलन महसूस करती हैं करीना कपूर, खुद ही कर डाला खुलासा

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan

करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं. लेकिन हाल ही में वह एक इवेंट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंची थी. जहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने काफी कुछ कहा और कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया जिनसे उन्हें अपने पति सैफ अली खान से जलन होती है.

काम और परिवार में संतुलन बनाने पर बोलीं एक्ट्रेस

करीना कपूर खान ने बातचीत के दौरान बताया कि वह अपने पति और ऐक्टर सैफ अली खान के कम से काफी ज्यादा जलते हैं. उन्होंने कहा कि "काम के मामले में उनकी पसंद काफी ज्यादा ब्रेव है. वह हमेशा बढ़िया प्रोजेक्ट ही हाथ में लेते हैं." लेकिन बाद में करीना कपूर से परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखने के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने काफी कुछ इसके बारे में कहा.

खान परिवार के बीच है अंडरस्टैंडिंग

करीना कपूर खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि "अब तो जेह का होना बहुत ही ज्यादा अलग है. परिवार के तौर पर हम सभी के बीच अंडरस्टैंडिंग है. जब मैं सेट पर होती हूं तो सैफ उस वक्त 30 से 40 दिनों के लिए घर पर रहते हैं. मुझको मां वाला गिल्ट बिल्कुल भी महसूस नहीं होता है. लोगों को लगता होगा कि मैं गलत हूं, लेकिन मेरे बच्चे पूरी तरीके से खुश हैं. मैंने कभी भी बच्चों और शादी को लेकर प्लानिंग नहीं की. दूसरा बच्चा भी अभी हुआ था. मुझे इसको लेकर कोई भी रिग्रेट नहीं है. मैं काफ़ी खुश हूं. लेकिन अगर कभी भी मेरे बच्चों को मेरी जरूरत होगी तो मैं बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म को भी छोड़ने के लिए तैयार हूं."

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

अगर हम करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इन दिनों वह अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर तैयार हो चुकी हैं. दरअसल सुजॉय घोष की थ्रिलर 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की रिलीज का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. जिसमे जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी लीड किरदार में नजर आएंगे.

Read more about: kareena kapoor saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X