करीना कपूर का खुलासा, सबने मारे थे ताने-" मत करो सैफ अली खान से शादी, वह तलाकशुदा हैं 2 बच्चे हैं"
एक्ट्रेस करीना कपूर इंडस्ट्री की वो अभिनेत्री हैं जिनकी पूरी लाइफ लाइमलाइट में रही है, उनके किरदार हो या पर्सनल लाइफ..सब सुर्खियों में रहते हैं। करीना कपूर ने जब शादी की तो खूब अखबारों में छपा, फिर तैमूर पैदा हुए तो वह स्टाइलिश मम्मी के रूप में छाई रहीं। यही वजह है कि करीना कपूर की जिंदगी के दिलचस्प पन्ने हमेशा ही फैंस पढ़ना चाहते हैं।
बेबो यानी करीना कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करीना कपूर ने खुलासा किया कैसे जब वह सैफ अली खान से शादी करने जा रही थी तो सबने उन्हें चेतावनी थी कि तुम पछताओगी। ये फैसला गलत है। सबने ताने मारे थे कि सैफ अली खान पहले से शादीशुदा है, वह तलाकशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।
दरअसल करीना कपूर का ये वीडियो करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण से जुड़ा है। जब करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा गेस्ट के तौर पर शो में पहुंची थी। करण के सवाल का जवाब देते हुए करीना कपूर ने अपनी शादी से जुड़ा ये खुलासा किया था।


Click it and Unblock the Notifications