'अच्छा हुआ मेरी करीना से शादी हुई करिश्मा से नहीं...', साली साहिबा के लिए ये क्या बोल गए सैफ अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है और दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। अभी के समय पर दोनों के दो बच्चे हो चुके हैं और अक्सर दोनों वेकेशन पर भी जाते हुए नजर आते हैं। हालांकि आपको बता दें कि दोनों के बीच में बॉन्डिंग भी काफी जबरदस्त है।
लेकिन करीना कपूर ने खुलासा किया था कि दोनों के बीच में अक्सर झगड़े हो जाया करते हैं। लेकिन सैफ अली खान और करीना के बीच में यह झगड़ा छोटी-छोटी बातों पर होते हैं। पर एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान सैफ का एक बड़े ही मजेदार किस्से को सुनाया। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें अपनी चलाने के लिए एक बीच का रास्ता निकालना पड़ता है।
दरअसल करीना कपूर के मुताबिक सैफ अली खान और उनका झगड़ा अक्सर एसी टेंपरेचर को लेकर होता है। एक्ट्रेस ने कहा कि "सैफ को एसी 16 पर चाहिए और मुझे 20 पर। इसीलिए हम 19 पर मामला सेट कर देते हैं। लेकिन जब भी करिश्मा हमारे घर आती है तो हम डिनर कर रहे होते हैं तो वह चुपचाप एसी को 25 पर कर देती है।"
करीना कपूर आगे बताती है कि इस पर सैफ अली खान कहते हैं कि भगवान का शुक्र है कि मैंने बेबो से शादी की है। कम से कम वो 19 पर मामला सेट कर देती है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस नहीं इस बात का भी खुलासा किया कि सैफ और उनके बीच में टाइम ना दे पाने को लेकर भी अक्सर झगड़ा होता है।


Click it and Unblock the Notifications


