बेगम करीना की धौंस..आयुष्मान को फिल्म से करवाया गायब!
बेगम करीना कपूर खान काफी दिनों से बड़े पर्दे पर कुछ कमाल करती नहीं दिखीं हैं। लेकिन आपको बता दें, निर्देशक अभी भी करीना कपूर को अपनी फिल्मों मे लेने के लिए बेताब हैं। चाहे फिर उन्हें पहले भी सलेक्ट किए एक्टरों को बाहर का रास्ता ही क्यों न दिखाना पड़ा। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' की।

सूत्रों के अनुसार अभिषेक चौबे की आगामी फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' पहले आयुष्मान खुराना को ऑफ़र की गई थी, लेकिन अब उसमें अब वह नहीं होंगे। और कथित तौर पर इसके लिए करीना कपूर जिम्मेदार हैं। दरअसल, करीना आयुष्मान को स्टार नहीं मानती, इसीलिए उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ काम करना गवारा नहीं। लिहाजा, करीना की बात मान निर्देशक ने आयुष्मान को इस प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखाया।
इस फिल्म में करीना अपने अपोजिट किसी बड़े स्टार को चाहती थीं। फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट भी हैं। लेकिन करीना और शाहिद का कोई भी सीन साथ नहीं है। बल्कि करीना की ज्यादातर सीन आयुष्मान के साथ थी। जो करीना को पसंद नहीं आया। करीना ने कहा कि, आयुष्मान उनसे उम्र में बहुत छोटे लगेंगे और वह बड़े स्टार भी नहीं है।
जबकि आयुष्मान के प्रवक्ता के मुताबिक, हां आयुष्मान अब 'उड़ता पंजाब' में काम नहीं कर रहे पर उसकी वजह डेट्स की समस्या है, न कि करीना कपूर। वैसे करीना, अगर यह खबर सही है तो यह आपका गलत कदम माना जाएगा। किसी एक्टर को फिल्म से निकलवा देना वाजिब नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











