करीना कपूर ने दो बार किया था सैफ अली खान को रिजेक्ट, जानिए बेहद दिलचस्प किस्सा
करीना कपूर और सैफ अली खान 7 सालों से हंसता खेलता सुखी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। जितनी ही प्यारी इनकी शादी चल रही है उतना ही प्यारा था सैफ का शादी के लिए प्रपोज़ करना और करीना का उनको दो बार रिजेक्ट करना।
हुआ यूं कि करीना कपूर और सैफ अली खान उस दौरान, यशराज फिल्म्स की फिल्म टशन में काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। सैफ ने तुरंत ही करीना को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया।

करीना कपूर ने उस वक्त सैफ के प्रपोज़ल को सीरियसली नहीं लिया। उस वक्त दोनों ग्रीस में शूट कर रहे थे। इसके बाद लद्दाख में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और सैफ ने बेबो से वापस वही सवाल किया।
करीना का जवाब था - हम एक दूसरे को ठीक से नहीं जानते हैं। पहले हमें एक दूसरे को अच्छे से जान लेना चाहिए। इसका मतलब था कि बेबो ने ना नहीं की थी लेकिन बेबो ने हां भी नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications