जानिये किसके कहने पर करीना ने ठुकराये 8 करोड़

वैसे कहा जा रहा है कि करीना ने यह फैसला अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर के दवाब मे लिया है क्योंकि वो नहीं चाहती कि पटौदी खानदान की बहू किसी शादी या इवेंट में नाचे। चूंकि पटौदी खानदान खुद राजसी खानदान है ऐसे में कैसे कोई परिवार की महिला किसी की शादी में ठुमका लगा सकती है।
आपको बता दें कि हाई-प्रोफाइल शादी और न्यूईयर की पार्टियों में अक्सर फिल्मी सितारों को बुलाया जाता है। यह सितारे आते भी है , जमकर नाचते भी है जिसके लिए करोड़ो रूपये भी चार्ज करते हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि कंगना रनाउत ने पांच करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया था जो कि उन्हें नये साल में पांच सितारा होटलों में डांस करने को मिल रहा था।
खैर करीना मैडम अब शादी में तो ठुमके नहीं लगायेंगी लेकिन वो फिल्मों में जरूर शादी के बाद लटके-झटके दिखा रही हैं। जिसका ताजा उदाहरण है 'दबंग 2' फिल्म का 'फेविकोल सांग' जिसमें जमकर करीना ने अपनी कमर मटकायी है।


Click it and Unblock the Notifications











