हमारे बच्चे हमे करीब से देख रहे है.. CJP प्रोटेस्ट मे बच्चो की हालत देख करीना कपूर को सताई अपने बच्चो की चिंता
Kareena Kapoor On CJP Students Protest: स्टूडेंट प्रोटेस्ट को बॉलीवुड का खुला सपोर्ट मिल रहा है। तमाम सेलेब्स के बाद अब करीना कपूर खान ने भी स्टूडेंट्स के स्ट्रगल और उनकी मांगों को वाजिब करार दिया है। इसके लिए करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है जो कि काफी तेजी से वायरल हो गया है।

करीना कपूर खान का लंबा चौड़ा पोस्ट
करीना कपूर खान ने लिखा, "मैंने पिछले कुछ दिनों तक इस पर शांत रहकर विचार किया। लेकिन अब और चुप नहीं रह सकती। इतने सारे युवाओं की आवाज़ें, जो सिर्फ़ सुनी जाना चाहती हैं, अब नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकतीं, और न ही की जानी चाहिए।"
करीना ने बताया शिक्षा का क्या महत्व
करीना ने आगे लिखा,"हम सभी जानते हैं कि एक बच्चे के जीवन में शिक्षा का क्या महत्व होता है। शिक्षा उसे आत्मविश्वास देती है। उसे उम्मीद देती है। परिवारों को यह विश्वास दिलाती है कि आने वाला कल आज से बेहतर हो सकता है। लेकिन शिक्षा तभी सार्थक है, जब बच्चों का उस पर विश्वास बना रहे। और यह विश्वास उसी क्षण टूटने लगता है, जब उन्हें यह महसूस होने लगे कि ईमानदारी, कड़ी मेहनत और योग्यता का वास्तव में कोई मूल्य नहीं है।"
सिस्टम पर की करीना ने टिप्पणी
सिस्टम पर टिप्पणी करते हुए करीना ने लिखा, "किसी भी बच्चे को यह सोचने पर मजबूर नहीं होना चाहिए कि क्या उसकी मेहनत पर्याप्त होगी। हर बच्चे को ऐसा सिस्टम मिलने का अधिकार है, जिस पर वह भरोसा कर सके, जहां योग्यता ही पहचान बने, मेहनत का उचित सम्मान हो और हर बच्चे को समान अवसर के साथ शुरुआत करने का मौका मिले।"
बात सुनना कोई एहसान नहीं हमारी जिम्मेदारी
करीना ने आगे लिखा, "यह कोई बहुत बड़ी मांग नहीं है। यह तो किसी भी न्यायपूर्ण व्यवस्था की सबसे बुनियादी अपेक्षा है। जब एक पूरी पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर एक स्वर में अपनी बात कह रही हो, तो उनकी बात सुनना कोई एहसान नहीं है। यह हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है।"
वो ही हमारा कल हैं
करीना ने मुद्दे की गंभीरता भांपते हुए लिखा, "हमारे बच्चे हमें उतनी ही गंभीरता से देख रहे हैं, जितनी गंभीरता से हम उन्हें देखते हैं। आज-अभी, इसी क्षण, हम जो निर्णय लेंगे, वही उन्हें बताएगा कि निष्पक्षता और विश्वास वास्तव में हमारे मूल्य हैं, या फिर केवल ऐसे शब्द हैं जिन्हें बड़े लोग बोलते हैं। वो सिर्फ़ अपने कल की तैयारी नहीं कर रहे। वो ही हमारा कल हैं।"
स्टूडेंट्स के सपोर्ट में बॉलीवुड
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस प्रोटेस्ट पर अभी तक सलमान खान, अनुपम खेर, शबाना आजमी, हुमा कुरैशी, प्राकश राज, कमल हासन से लेकर नसीरुद्दीन शाह और आलिया भट्ट तक तमाम सेलेब्स रिएक्ट करते हुए स्टूडेंट्स को सपोर्ट कर चुके है। हालांकि अभी भी लोगों को कई ए लिस्टर सेलिब्रिटी के रिएक्शन का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications