जोया अख्तर की अगली फिल्म में करीना और रणबीर

kareena kapoor
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर पिछले 12 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, इधर रणबीर कपूर भी जबसे पर्दे पर आएं हैं तब से धमाल मचा रहे हैं। लेकिन अब तक दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई है। लेकिन सूत्रों से खबर आई है कि जोया अख्तर अपनी नई फिल्म में दोनों को कास्ट करने जा रही हैं।

सूत्रों की माने तो जोया अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट में बिजी हैं और उनकी फिल्म में रणबीर और करीना लीड रोल्स में होंगे। अरे ज्यादा मत सोचिये इस फिल्म में ये दोनों भाई बहन की भूमिका में दिखाई देंगे। रणबीर और करीना यह अच्छी तरह जानते हैं कि वो स्क्रीन पर रोमांटिक जोड़ी के रूप में नहीं आ सकते हैं।

ऐसे में इन दोनों को एक ही फिल्म में लेने के लिए फिल्म की स्टोरी कुछ खास होनी चाहिए। खबर है कि यह फिल्म साल के अंत तक पर्दे पर आएगी।

यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर होगी। आजकल ऐसी फिल्में कम ही बना करती हैं। जोया फिल्म के जरिए भाई-बहन के रिश्ते को पर्दे पर फिर से जीवित करना चाहती हैं। यही वजह है कि उन्होंने रियल लाइफ के भाई बहन को रील लाइफ में मौका दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X