उर्फी जावेद के फैशन पर ये क्या बोल गईं करीना कपूर खान, वो लड़की बहुत...

Recommended Video
Kareena Kapoor Khan On Urfi Javed: उर्फी जावेद ने अपने फैशन सेंस से हर तरफ खलबली पैदा कर दी है। रणवीर सिंह समेत तमाम स्टार्स उर्फी के फैशन को कॉम्प्लिमेंट दे चुके हैं तो वहीं अब इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम भी जुड़ चुका है। फैशन आइकॉन करीना कपूर खान ने हाल ही में उर्फी जावेद के फैशन की दिल खोलकर तारीफ की है। करीना कपूर खान ने दावा किया है कि उनको उर्फी जावेद का स्टाइल पसंद है।
टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने कहा, "मेरे में उर्फी जावेद जितनी हिम्मत नहीं है। वो लड़की सच में बहुत बहादुर है। वो अपने हिसाब से लुक्स कैरी करती है। लोग उर्फी जावेद को देखना पसंद करते है। फैशन में अपने बोलने और एक्सप्रेस करने की आजादी मिलती है। मुझे लगता है कि उर्फी जावेद का कॉन्फिडेंस कमाल का है।"
उर्फी जावेद की तारीफ करते हुए करीना कपूर ने कहा, "वो अपने हर एक लुक में काफी कूल लगती है। उर्फी जावेद का जो मन करता है वो वैसी ड्रेस पहनती है। फैशन इसी का तो नाम है। जो भी पहनो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनो। मैं उर्फी जावेद के कॉन्फिडेंस की दाद देती हूं।"
वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि उर्फी जावेद के स्टाइल को बेकार मानते हैं। कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के स्टाइल को बेकार बता दिया था। रणबीर कपूर के इस कमेंट ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। हालांकि उर्फी जावेद ने इस मुद्दे पर अब तक भी चुप्पी नहीं तोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications