करीना ने योग को प्रचारित किया
जहां पश्चिम मे मैडोना ने योग को प्रचारित किया वही बालीवुड में करीना कपूर को इसका श्रेय जाता है। भारत के प्रमुख योग गुरु भरत ठाकुर भी करीना को इस बात का श्रेय देते है।
ठाकुर ने कहा, "हमेशा से ही नामचीन हस्तियां आम लोगों की रोल मॉडल होती हैं। जब करीना ने योग के जरिए अपनी काया में बदलाव किया तो लोग योग की ओर आकर्षित हुए। इसी तरह का काम मैडोना ने पश्चिमी देशों में किया।"
उल्लेखनीय है कि ठाकुर ने बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को योग प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने सबसे पहले अभिनेत्री श्रीदेवी को योग को प्रशिक्षण दिया था। इसके बाद कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने उनके योग कक्षाओं में हिस्सा लिया, जिसमें कैटरीना कैफ, सलमान खान, अनिल कपूर और नेहा धूपिया शामिल हैं।
अभिनेत्री भूमिका चावला के पति ठाकुर ने कहा कि बॉलीवुड में इन दिनों योग काफी लोकप्रिय है लेकिन पांच वर्ष पूर्व इसकी पहुंच नहीं के बारबर थी। उन्होंने कहा कि उस समय लोग व्यायामशाला (जीम) जाया करते थे।
ठाकुर ने कहा कि बॉलीवुड में उनके सबसे प्रिय शिष्य गायक कैलाश खेर हैं। उन्होंने कहा, "कैलाश प्रतिभाशाली शख्स हैं। वह काफी जल्दी सीखने वालों में हैं। मैं उन्हें विशेष मानता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications