सत्याग्रह की डबिंग छोड़ गयीं करीना,अब दे रही हैं सफाई!
सत्याग्रह फिल्म का हाल ही में ट्रेलर लॉंच हुआ है। इस इवेंट के दौरान अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और अमृता राव के साथ फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और निर्देशक प्रकाश झा भी वहां पर मौजूद थे। इसके अलावा सत्याग्रह के ग्लोबल ट्रलर लॉंच के दौरान करीना कपूर और अजय देवगन भी डायरेक्ट लंदन से लाइव मौजूद थे। करीना कपूर और अजय देवगन ने वहां पर मौजूद सभी सितारों से लाइव बातें की और साथ ही मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिये। इवेटं के दौरान ही करीना कपूर ने प्रकाश झा से माफी मांगी और कहा कि वो डबिंग छोड़कर चली आईं इसके लिए वो माफी मांगती हैं। लेकिन प्रकाश झा ने इस बारे में कोई बात नहीं की और करीना की बात को नज़रअंदाज कर दिया।
प्रकाश झा ने करीना कपूर की इस बात का कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन जिस तरह से उन्होंने करीना की बात को टाला साफ दिखा कि प्रकाश झा थोडा तो नाराज है करीना कपूर से। लेकिन प्रकाश झा ने मीडिया के सामने इस नाराजगी को ना जताते हुए कहा कि उन्हें पता है कि इसके पीछे मेन इंसान कौन है। इस बात से उनका इशारा अजय देवगन की तरफ था। अजय ने मुस्कुराते हुए कहा कि आखिर हर चीज के लिए उन्हें दोषी क्यों ठहराया जाता है। इसमें उनका क्या कसूर है।
करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के जन्मदिन के चलते भी लंदन चली गयी थीं। हो सकता है कि इसी वजह से वो सत्याग्रह की डबिंग टाइम पर नहीं कर पाई हों। आइये जानते हैं कि इवेटं के दौरान करीना कपूर और अजय देवगन ने किस तरह से लंदन में बैठे बैठे मीडिया के सवालों का जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications