प्रकाश झा के सत्याग्रह में पत्रकार बनीं करीना
इन दिनों कपूर खानदान की जीरो साईज बाला अपनी जल्द प्रदर्शित होने वाली फिल्म हिरोईन के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो कि 21 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है।
मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म के चर्चे चारों ओर है इसलिए सबको लगता हैकि हिरोईन भी फैशन जैसी मेगा हिट होगी लेकिन उसके साथ क्या होगा वो तो मात्र दो हफ्ते बाद पता चल जायेगा।
मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म के चर्चे चारों ओर है इसलिए सबको लगता हैकि हिरोईन भी फैशन जैसी मेगा हिट होगी लेकिन उसके साथ क्या होगा वो तो मात्र दो हफ्ते बाद पता चल जायेगा।
लेकिन हिरोईन के बाद करीना एक और दमदार निर्देशक प्रकाश झा के साथ काम करने वाली हैं फिल्म का नाम है सत्याग्रह। जिसमें करीना का किरदार एक राजनीतिज्ञ पत्रकार का होगा। बताया तो यह जा रहा है कि यह किरदार सीएनएन पत्रकार क्रिस्टीने अमपॉर जैसा होगा। फिल्म में अर्जुन रामपाल और अजय देवगन भी होंगे।
प्रकाश झा ने फिल्म राजनीति में कैटरीना को और फिल्म आरक्षण में दीपिका पादुकोण को भी ऐसे ही भारी किरदार दिये थे जिसे कैटरीना ने तो भूनाने में सफल रहीं लेकिन दीपिका पादुकोण को असफलता हाथ लगी। देखना दिलचस्प होगा कि करीना अपने रोल के साथ कितना न्याय कर पाती हैं।
झा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बेबो उन्हें निराश नहीं करेंगी और लोग भी प्रकाश झा के फैसले पर नाज करेंगे। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications
