करीना को मां बनना ही नहीं, सैफ का भी प्रेशर नहीं!

करीना कपूर की शादी को एक साल पूरे हो चुके हैं। चूंकि वो पिछले पांच सालों से सैफ अली खान के साथ ही रह रही थीं तो लोग अटकले लगा रहे हैं कि अब अपने रिश्ते को कानूनी जामा पहनाने के बाद करीना और सैफ बच्चे के बारे में सोचेंगे। लेकिन करीना कपूर ने साफ साफ कह दिया है कि वो कम से कम अगले पांच सालों तक मां बनने के बारे में सोचना भी नहीं चाहती हैं। दूसरी तरफ सैफ अली खान की तरफ से भी करीना कपूर पर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं है। करीना शादी के बाद सैफ के बच्चों के साथ एक मां और दोस्त जैसा ही व्यवहार कर रही हैं और सैफ भी चाहते हैं कि करीना उनके बच्चों को मां की ही तरह प्यार दें।

कुछ समय पहले भी करीना कपूर ने कहा था कि सैफ अली खान तो पहले से ही पिता हैं और वो करीना से बच्चों की चाह नहीं रखते। लेकिन बतौर एक महिला करीना कपूर भी कहीं ना कहीं मां बनना तो चाहती ही होंगी। इसलिए मीडिया भी बार बार करीना से यही जानना चाहती है कि क्या करीना मां बनने के बारे में सोच रही हैं। करीना कपूर इस साल सिंघम 2 फिल्म की शूटिंग शुरु कर रही हैं और इस फिल्म के लिए वो अपनी डायट और अपने फीगर का पूरा ध्यान रख रही हैं। ऐसे में करीना इस साल तो मां बनने का चांस नहीं ले रहीं ये कंफर्म है। लेकिन आने वाले सालों में तो उन्हें मां बनने के बारे में सोचना ही होगा। आखिर एक आम महिला की तरह करीना को भी लेट प्रेग्नेंसी से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन करीना कपूर को खुद भी इन सब बातों के बारे में डीटेल में पता ही होगा ऐसे में अगर वो कुछ प्लान कर रही हैं तो इसके पीछे उन्होंने सबकुछ सोचसमझकर ही प्लान किया होगा। करीना कपूर का बॉलीवुड करियर भी पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है ऐसे में करीना नहीं चाहतीं कि मां बनने के चक्कर में वो अपने करियर को पूरी तरह से डुबो दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X