ढीले ढाले सूट में छिपाए नहीं छिपा पाईं करीना कपूर बेबी बंप, सैफ-तैमूर के साथ मुंबई वापस लौटीं-PICS
हाल में ही करीना कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनके साथ पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर भी नजर आए। सफेद ढीले ढाले सूट में करीना कपूर छिपाए अपना बेबी बंप छिपा नहीं पाईं। करीना कपूर ने हाल में ही दिल्ली में आमिर खान संग लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की थी। वह फिल्म का शूट पूरा कर मुंबई वापस अपने घर लौट आई हैं। करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं और कुछ दिनों पहले ही करीना ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
सोशल मीडिया पर करीना कपूर की ढेरों फोटो सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके हाथ में एक बैग, फेस पर मास्क लगाए दिख रही हैं। वहीं सैफ अली खान बेटे तैमूर का हाथ थामे नजर आए। मीडिया को देख करीना कपूर ने रिएक्ट भी किया। इन दिनों करीना अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को लेकर छाई हुई हैं। वहीं अनुष्का शर्मा, अमृता राय भी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही गुड न्यूज सुनाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications