आईपीएल के उद्धाटन में करीना का जलवा
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब करीना कपूर भी 3 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में अपना जलवा बिखेरेंगी।
करीना आज बॉलीवुड की टॉप हिरोइनों में से एक हैं उनकी डिमांड भी हर जगह बढ़ गई है। अगर वो इस समारोह का हिस्सा बनती हैं तो जाहिर सी बात है कि इस शो में चार चांद लग जाएंगे। करीना के अलावा अमिताभ, प्रभुदेवा, प्रियंका, सलमान , कोलोनियल कजिंस और केट पेरी भी आईपीएल के उद्घाटन में हिस्सा ले रहे हैं।
इस मौके पर सभी नौ टीम के कैप्टन एमसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट शपथ भी लेंगे। इसके टिकट 1500 रूपए से शुरू हैं और आईपीएल टी20 डॉट काम से खरीदे जा सकते हैं। उद्घाटन समारोह शाम साढे़ सात बजे से शुरू होगा।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन करीना कपूर प्रियंका चोपड़ा सलमान खान kareena kapoor priyanka chopra salman khan


Click it and Unblock the Notifications