..................... Kareena Kapoor party inside photos drunk Malaika Arora Amrita Arora Natasha Poonawalla Karan Johar having fun - Hindi Filmibeat

Inside Photos: देर रात करीना कपूर के घर हुई पार्टी, शराब से शबाब तक सब कुछ रहा High! करण जौहर के सामने...

Kareena Kapoor, Malaika Arora

Kareena Kapoor Party Inside Photos: करीना कपूर खान अक्सर अपने घर पर दोस्तों के साथ पार्टी करती रहती हैं। बीती रात यानी 22 अगस्त को करीना ने अपने घर पर फिर से पार्टी ऑर्गनाइज़ की जहां उनके खास दोस्त नजर आए। करीना की पार्टी में उनके अजीज दोस्त और फेमस डायरेक्टर करण जौहर मौजूद ना रहें ऐसा कम ही होता है।

पार्टी की इनसाइड तस्वीरें

करीना, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पार्टी की पिक्चर्स शेयर की हैं जो ये बताने के लिए काफी हैं कि सबने कितनी मस्ती की है। पार्टी में सभी काफी चिल मूड में दिखाई दिए। हालांकि इस पार्टी में करीना की बहन करिश्मा कपूर और उनके पति सैफ अली खान मिसिंग थे।

सबसे सेक्सी नताशा

पार्टी की लाइमलाइट लूट ले गईं अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला। जो पिंक ड्रेस में बेहद सेक्सी लगीं। नताशा ने पिंक ड्रेस के साथ ब्लैक बूट कैरी किए थे इसके साथ ही उन्होंने हाथों में कुछ अलग स्टाइल के ग्लव्स पहने हुए थे जो उनके लुक और भी सेक्सी बना रहे थे।


काफ्तान में करीना मलाइका

करीना और मलाइका पार्टी में काफ्तान पहने नजर आईं। दोनों की एक्ट्रेस को काफ्तान पहनना बहुत पसंद है। करीना तो अक्सर घर पर काफ्तान ही पहनती हैं करीना के घर पार्टी हो एल्कोहल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। एक्ट्रेस एक इंटरव्यू में इस बात जिक्र भी कर चुकी हैं कि उन्हें वाइन बहुत पसंद है वो रात को अक्सर वाइन पीना पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X