सारा और कार्तिक ने मुझे कुछ भी बताया ही नहीं - करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
करीना कपूर खान के चुलबुले बयान हमेशा ही मज़ेदार होते हैं। आखिर यूं ही उन्हें, बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन नहीं कहा जाता है। अब उनसे एक इंटरव्यू में सारा और कार्तिक के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। हंसते हंसते करीना ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।
करीना का कहना है कि उन्होंने खुद कार्तिक से पूछा था कि क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं तो कार्तिक का जवाब था कि वो बस अपने काम को डेट कर रहे हैं। जब करीना को बताया गया कि कार्तिक ने झूठ बोला है और वो सारा को डेट कर रहे हैं तो उनका जवाब मज़ेदार था।

करीना कपूर का कहना था कि इस बारे में ना तो सारा ने और ना ही कार्तिक ने खुद आकर उन्हें बताया है कि वो डेट कर रहे हैं तो वो इस बात को कैसे मान लें। इसलिए उनके हिसाब से उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है।
गौरतलब है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की लव स्टोरी शुरू होने में करण जौहर के शो कॉफी विद करण का काफी योगदान है। यहां देखिए इनकी प्यारी सी लव स्टोरी और भी प्यारी तस्वीरों में।


Click it and Unblock the Notifications