#SimpleBaat: कितनी भी फ्लॉप फिल्में हो, वो बॉलीवुड का बेस्ट एक्टर

करीना कपूर ने हाल ही में रणबीर कपूर के करियर के बारे में दिल खोलकर बात की और साफ किया कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है कि लोग ऐ दिल है मुश्किल को रणबीर कपूर की वापसी कह रहे हैं।

करीना कपूर ने साफ कहा कि वो इस इंडस्ट्री का बेस्ट एक्टर है। इतना ही नहीं, बेशरम, बॉम्बे वेलवेट और तमाशा जैसी 3 क्या 25 फ्लॉप फिल्में भी आ जाएंगी तब भी रणबीर कपूर सुपरस्टार ही रहेगा।

kareena kapoor

वैसे बात तो करीना कपूर ने सही कही, कि बॉलीवुड में कुछ स्टार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी स्टारडम इतनी मेहनत से बनाई है कि अब वो हिलाए नहीं हिलती। कितनी भी फ्लॉप फल्में आ जाएं, पर ये स्टार हमेशा स्टार ही रहते हैं।
["बॉलीवुड को एक नहीं....1 दर्जन सलमान खान चाहिए"]

इन्हें कोई नहीं हिला पाया। और रणबीर कपूर से पहले भी ऐसे कई स्टार रहे हैं जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा दी थी लेकिन उनके स्टारडम को कोई हिला नहीं पाया -

रणबीर कपूर
बेशरम, बॉम्बे वेलवेट और फिर तमाशा। हालांकि तमाशा बेहतरीन फिल्म थी पर लोगों को समझ नहीं आई और अब रणबीर कपूर एक हिट की तलाश में है लेकिन उनका स्टारडम जस का तस है।
[#MustRead: जब आदमी सलमान से रणबीर बन जाता है, तो डर जाता है]

सलमान खान
एक समय था जब सलमान खान ने फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। मैरीगोल्ड, मैं और मिसेज़ खन्ना, जानेमन, वीर जैसी फिल्में ज़रा याद करिए। लेकिन हर बार सलमान की फिल्म का क्रेज़ उतना ही रहता था।

करीना कपूर
करीना कपूर का पूरा करियर फ्लॉप फिल्मों पर बना है। हमें यकीन नहीं आया तो हमने उनकी पूरी कुंडली टटोल डाली थी, आप भी देख लीजिए-->[करीना कपूर की 57 फिल्मों की कुंडली!]



ऋतिक रोशन
वहीं करीना कपूर का बखूबी साथ निभाया था ऋतिक रोशन ने। मैं प्रेम की दीवानी हूं, यादें और मुझसे दोस्ती करोगे तो सबको याद ही होगी।

सोनम कपूर
नीरजा छोड़कर आज तक सोनम कपूर ने अपने जीवन में कोई अच्छी फिल्म नहीं की है। हां, हां रांझणा भी। हम तो बस आपका ज्ञान चेक कर रहे थे।

सैफ अली खान
भले ही सैफ अली खान कितनी भी फ्लॉप फिल्में दे दें, लेकिन उनका स्टारडम जस का तस बरकरार है। वो बड़े बजट और बड़े बैनर के साथ ही काम करते हैं।

शाहरूख खान
ज़्यादा पीछे नहीं जाते हैं, शाहरूख खान की इस साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही फिल्म फैन फ्लॉप हो गई। पर वो आज भी किंग खान है।

अजय देवगन
हिम्मतवाला का वो दौर याद करिए जब अजय देवगन क्या कर रहे थे किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक साथ 17 फ्लॉप फिल्में दी हैं लेकिन आज के सबसे बड़े सुपरस्टार तो वही हैं।

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का वो दौर याद है जब वो लाल बादशाह और सूर्यवंशम जैसी फिल्में कर रहे थे। लेकिन फिर भी केबीसी का लोगों को उतना ही इंतज़ार रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X