मैंने करियर में कभी ऑडीशन नहीं दिया, आमिर ने लाल सिंह चड्ढा के लिए मेरा ऑडीशन लिया - करीना कपूर
करीना कपूर, आमिर खान के साथ अगले साल अद्वैत चंदन की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। अब इस फिल्म के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने 20 साल के करियर में किसी भी रोल के लिए ऑडीशन नहीं दिया है लेकिन आमिर खान ने उन्हें लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडीशन देने को कहा। करीना ने इस बारे में सैफ को बताया।
सैफ अली खान ने करीना कपूर को समझाया कि ऑडीशन देने में कोई बुराई नहीं है। करीना का मानना है कि आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं और जब तक वो 100 फीसदी पक्का नहीं कर लेते तब तक कोई काम नहीं करते। इसलिए आमिर पर भरोसा करते हुए करीना ने लाल सिंह चड्ढा का ऑडीशन दिया।

करीना का मानना है कि ऑडीशन के बीच में ही उन्हें समझ आ चुका था कि उन्होंने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से पकड़ लिया है और आमिर ने भी बीच ऑडीशन में ही अद्वैत को कहा कि बस उन्हें उनका किरदार मिल गया। गौरतलब है कि फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications











