करीना कपूर ने एक तीर से मारे दो निशाने - शाहिद - कियारा की कबीर सिंह को धो डाला
करीना कपूर खान जब भी बोलती हैं दो टूक बोलती हैं। इस बार फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने हाल ही की सबसे विवादित फिल्म कबीर सिंह के बारे में बात की। लेकिन करीना ने शाहिद के किरदार कबीर पर नहीं बल्कि कियारा के किरदार प्रीती पर बात की।
करीना का कहना था कि हालांकि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन इस तरह की महिला के किरदार को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ना वो खुद ऐसी हैं और ना ही किसी और को बनने देना चाहेंगी।

करीना ने फिल्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये अच्छा है कि फिल्म ने कमाई कर ली है और हिट हो गई है लेकिन उससे भी अच्छी बात ये है कि लोग फिल्म की बुराई कर रहे हैं। ये अच्छा साईन है।
हालांकि करीना इस बात से दुखी हैं कि उन लोगों की संख्या ज़्यादा है जिन्होंने फिल्म देखी है। दिलचस्प ये है कि करीना कपूर, कियारा आडवाणी के साथ अपनी अगली फिल्म गुड न्यूज़ में काम कर रही हैं।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब बेबो के दो टूक बयान ने लोगों के होश उड़ा दिए हों। पहले भी करीना कई बार ऐसा कर चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications