शादी के बाद कुछ नहीं बदला सिवाय सरनेम के: करीना

करीना कपूर अब करीना कपूर खान बन चुकी हैं.. जिसका प्रूफ हालिया रिलीज फिल्म सत्याग्रह से साबित हो चुका है। जिसमें उनका नाम करीना कपूर खान कास्टिंग में आया। इसके अलावा उनके जीवन में और कुछ नहीं बदला है यह कहना है करीना का। जो कि सत्याग्रह की कामयाबी से काफी खुश हैं। उन्हें इस बात की पूरी शांति है कि शादी के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है।

करीना ने उन बातों का पूरजोर खंडन किया है और कहा है फिल्म सत्याग्रह में उन्होंने किसी भी सीन के लिए प्रकाश झा को मना नहीं किया जिसमें कहा जा रहा था कि करीना ने फिल्म में अजय देवगन के साथ कुछ रोमांटिक सीन करने से मना कर दिया है।

करीना ने कहा कि पहली बात को फिल्म में ऐसा कुछ था ही नहीं जिसे कि मना किया जाता औऱ अगर होता तो भी वह मना नहीं करती क्योंकि वह जानती हैं प्रकाश झा की फिल्म में कुछ गलत नहीं होता है। और वह डायरेक्टर की अभिनेत्री हैं, वह नखरें नहीं करती हैं। यह सारी बातें कुछ मीडिया तंत्रों की ओर से फैलायी हुई हैं।

करीना ने साफ किया कि वह अपने सत्याग्रह वाले रोल के लिए काफी खुश हैं औऱ वह सत्याग्रह के लिए झा को तहेदिल से धन्यवाद देती हैं। करीना ने साफ किया कि शादी के बाद उनके सरनेम के अलावा कुछ नहीं बदला है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म सत्याग्रह ने अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म में करीना ने पहली बार टीवी पत्रकार का किरदार निभाया है जिसकी लोगों ने तारीफ की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X