करीना कपूर ने कहा पहले शादी अब बच्चा, अरे यार!
करीना कपूर जो कि हाल ही में बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की बेगम बनी हैं का कहना है कि वो नॉर्मल लोगों की तरह शादी करते ही बच्चे प्लान नहीं करना चाहती। करीना कपूर ने मीडिया से कहा कि पहले तो आप लोग शादी के पीछे पड़े थे और अब बच्चे के। करीना ने ये भी कहा कि वो मॉर्डन हैं और शादी करते ही बच्चे के बारे में प्लान नहीं करतीं। बच्चे के बारे में तो उन्होंने अभी तक सोचा ही नहीं है। करीना कपूर की इस बात को सुनकर लोग यही अटकलें लगा रहे हैं कि कहीं करीना का सैफ के पहले से ही मौजूद 2 बच्चों से ही काम चलाने का इरादा तो नहीं है।
करीना कपूर ने मीडिया के इस बच्चे के सवाल पर थोड़ा मजाक के लहजे में कहा "पहले सभी यह जानना चाहते थे कि हम शादी कब कर रहे हैं और अब सब ये जानना चाहते हैं कि हम बच्चा कब प्लान करेंगे। कौन जानता है कि मैंने बच्चों के बारे में कुछ सोचा ही नहीं है। और सैफ के पहले से ही 2 बच्चे हैं। हम उन टिपिकल इंडियन कपल्स की तरह नहीं हैं जो शादी के तुरंत बाद ही बच्चे पैदा करने लग जाते हैं हम मॉर्डन हैं।"
खैर करीना कपूर चाहे कुछ भी कहें लेकिन सच तो ये है कि करीना कपूर कब मां बनेंगी इसे लेकर हर कोई उत्सुक है क्योंकि करीना कपूर की खूबसूरत बेटी या स्मार्ट बेटे को देखने को हर कोई बेताब है। तो आइये जानते हैं कि करीना के बच्चा प्लान ना करने के पीछे क्या वजह हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications