अब शादी ब्याह में नहीं नाचेंगी छोटे नवाब की मिसेज

करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "मैं सोचती हूं कि शादी या पार्टी में मेरा नाचना मेरे परिवार की छवि को खराब करेगा। एक यूथ आइकन के रुप में इससे मेरी इमेज भी खराब होती है। इसलिए मैने यह तय किया है कि मैं अब शादी, पार्टी में डांस हर्गिज नहीं करुंगी।" करीना कपूर ने फैसला सिर्फ अपने परिवार के लिए किया है। ज्ञात हो कि हर साल के अंत में होने वाली न्यू इयर पार्टियों में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड एक्टरों को काफी पैसे दिये जाते हैं। साथ ही बड़ी बड़ी फैमिली अपने घर की शादियों में परफॉर्म करने के लिए भी बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को बुलाती हैं और इस साल करीना के हॉट आइटम गानों हलकट जवानी और फेविकॉल से के बाद तो करीना की मांग और बढ़ गयी है।
अब करीना कपूर ने तो इस तरह की किसी भी प्राइवेट पार्ट का हिस्सा ना बनने का फैसला कर लिया है और हमें पूरी उम्मीद है कि उनके पति सैफ अली खान भी उनके इस फैसले मे उनके साथ होंगे। फिर सैफ जो कि खुद करोंड़ों के मालिक हैं वो भला क्यों चाहेंगे कि उनकी बेगम करीना इस तरह की पार्टियों में कुछ पैसों के लिए परफॉर्म करें। आखिर छोटे नवाब को अपनी बेगम का ख्याल तो रखना ही चाहिए। खैर करीना हम समझ सकते हैं कि अब आप पटौदी खानदान की बहू हैं और फिर शादी के बाद तो शायद आगे से आपको इस तरह की पार्टीस के ऑफर मिलना भी बंद हो जाएं तो आपने पहले ही खुद को सेफ कर लिया है। वैरी गुड।


Click it and Unblock the Notifications