करीना ने किया सैफ के लिए व्रत से इंकार, मीडिया हुई निराश!
करीना कपूर ने कहा कि वो नहीं मानतीं कि किसी के लिए भूखे रहकर उसकी उम्र बढ़ाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो भूखी नहीं रह सकतीं। इसलिए वो करवा चौथ ढ़ेर सारा खाना खाकर और अपनी फिल्म का प्रमोशन करके मनाएंगी। खैर ये तो थी करीना कपूर खान की बात। लेकिन मीडिया के लिए तो करवा चौथ काफी मायने रखता है। इसलिए उन्होंने सैफ के घर से रुख मोड़कर अमिताभ बच्चन के घर की तरफ, शिल्पा शेट्टी के घर की तरफ और रितिक रौशन के घर की तरफ रुख किया है। भले ही करीना के लिए ये व्रत मायने ना रखता हो और ना ही उन्हें इन सब बातों पर विश्वास हो। लेकिन करीना के अलावा बॉलीवुड की कई बहुओं को इस व्रत पर काफी भरोसा है।
करीना कपूर खान की शादी के बाद ये उनका पहला करवा चौथ है और इस वजह से ही लोग काफी उत्सुक थे ये जानने के लिए कि सैफ करीना को क्या तोहफा देंगे। लेकिन जब व्रत ही नहीं रखा तो तोहफा किस बात का। करीना ने तो पिछले साल भी अपनी शादी के तुरंत बाद अपने ससुराल जाकर इस व्रत को नहीं मनाया था। इसी बात से अंदाजा हो जाता है कि करीना को सच में इन सब बातों पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












