अब करीना की प्यास बढ़ाओ!
करीना ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "यह ब्रांड मेरे व्यक्तित्व की झलक है। एक ब्रांड के रूप में लिम्का की संवेदनशीलता में कुछ बात है जो मुझसे जुड़ी है और मुझसे मेल खाती है। यह नौजवानों को ज्यादा की चाहत रखने को प्रेरित करती है और मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इस ब्रांड से पहचानी जाऊंगी।" करीना ने कहा कि लिम्का के साथ काम करना मजेदार रहा है और इसके प्रचार अभियान के दूसरे संस्करण को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं।
एक प्रचार अभियान में करीना ने नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमेशा खुश रहना और ज्यादा की चाहत रखना जीवन की दो महत्वपूर्ण बातें हैं। टीवी पर प्रसारित हो चुके लिम्का के नए विज्ञापन में करीना एक युवक का अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए उत्साह बढ़ाती नजर आ रही हैं। लिम्का के अलावा करीना इस समय 'हेड एंड शोल्डर', 'लेवी हैंडबैग्स' और 'सोनी वायो' की ब्रांड एम्बेस्डर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












