करीना ने सैफ के लिए नहीं पर किया तो है दीवानापन!

करीना कपूर और सैफ अली खान आजकल काफी सुर्खियों में हैं। करीना कपूर ने अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में के प्रमोशन के दौरान कहा कि वो रियल लाइफ में काफी बोरिंग हैं और उन्होंने सैफ अली खान के लिए कुछ भी दीवानापन या पागलपन नहीं किया है। करीना ने कहा कि सैफ अली खान भी उन्हीं की तरह बोरिंग हैं और वो भी करीना के लिए कुछ पागलपन जैसा कुछ नहीं करते। हालांकि सैफ और करीना दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है लेकिन करीना ने अपने और सैफ के बीच किसी भी तरह की दीवानों जैसी चीजों के ना होने की बात करके अपने फैन्स को थोड़ा सा निराश कर दिया है क्योंकि फैन्स को यही लग रहा था कि रियल लाइफ में भी सैफ और करीना इतने ही दीवाने होंगे एक दूसरे के लिए।

करीना के फैन्स ने कहा कि उन्हें लगता था कि सैफ करीना के लिए काफी दीवानों जैसी हरकतें करते होंगे। लेकिन करीना की इस बात से वो निराश हो गये। कुछ ने तो कहा कि शायद करीना ने सैफ के लिए कोई दीवानापन नहीं किया लेकिन करीना ने अपनी जिंदगी में दीवानापन किया तो है जरुर। भले ही सैफ ना सही किसी और के लिए। और वो कोई और शाहिद हो सकते हैं। शाहिद और करीना जब एक साथ थे तब दोनों के बीच कई बार दीवानों जैसी हरकतों की खबरें आती थीं। यहां तक कि करीना शाहिद का कई बार पीछा भी करती थीं और इसी के चलते एक बार उन्हें शाहिद और अमृता को एक साथ देख लिया जिसके बद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

तो ये कहना तो गलत होगा कि करीना दीवानापन नहीं करती हैं। हां ये कहा जा सकता है कि शायद सैफ की उम्र करीना से ज्यादा है इसिलए वो थोड़ा मैच्योर हैं और करीना भी उनके साथ इस तरह की हरकते नहीं करती हैं। फिर जहां प्यार होता है वहीं दीवानापन और पागलपन जैसी चीजें होती हैं। तो क्या करीना की इस बात का हम ये मतलब निकालें कि करीना और सैफ के बीच वो दीवानों जैसा प्यार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X