लैक्मे फैशन वीक: रैंप पर उतरेंगी करीना कपूर खान
बॉलीवुड की नई नवेली बहू करीना कपूर खान लैक्मे फैशन वीक की शो स्टॉपर बनेंगी। वो डिजायनर नम्रता जोशीपुरा के शो में कैट वॉक करेंगी जिसके लिए वो काफी उत्साहित भी हैं।यह फैशन वीक 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है।
वैसे करीना पिछले साल भी कलोल दत्ता पंकज और निधि के शो में कैट वॉक कर चुकी हैं। लेकिन शादी होने के बाद करीना का यह पहला फैशन शो है इसलिए वो खुद इस शो के लिए उत्साहित हैं।
फिलहाल करीना को इन दिनों फैशन शो और स्टेज शो में कम ही देखी जाती हैं। क्योंकि सुनने में आया है कि पटौदी खानदान को उनका यूं बिदांस होना रास नहीं आ रहा है इसलिए उन्हें एक सीमा में रहने को कहा गया है।और शायद यही कारण रहा है कि पिछले दिनों करीना ने ऐलान किया था कि वो अब ना तो वो किसी भी फिल्म में बिकनी पहनेगी और ना ही ज्यादा बोल्ड सींस करेंगी। यही नहीं करीना ने इस साल न्यूईयर प्रोग्राम में भी हिस्सा नहीं लिया हालांकि उन्हें करोड़ो के ऑफर हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications
