लीजिये अब करीना बेचेंगी नेचुरल शैंपू
इस बारे में जानकारी नेचुरल्स केश और सौंदर्य सैलून श्रृंखला के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.के. कुमरावेल ने मीडिया को दी। करीना को अपने ब्रांड की एंबेसडर बनाये जाने पर बेहद खुश कुमरावेल ने कहा कि हम करीना के आने से बहुत खुश है। पहले हमारी ब्रांड एंबेस्डर जेनेलिया थी जिन्होंने हमारे 80 सैलून को 340 सैलून तक बढ़ाने में मदद की। अब करीना 341 सैलून को 3,000 तक ले जाएंगी। वह नेचुरल्स का चेहरा होंगी। हमने दो साल का करार किया है।"
Must See: करीना की हसीन अदाएं..
नेचुरल्स के सैलून की दक्षिण में मजबूत पकड़ है। इसकी इच्छा दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात सरीखी जगहों पर अपने कारोबार का विस्तार करने की है। उन्होंने कहा, "हम गाजियाबाद, दिल्ली के जनकपुरी और द्वारका जैसी जगहों पर मौजूद हैं। राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग में काम चल रहा है। साल के अंत तक दिल्ली में 20 से 25 सैलून हो जाएंगे। हम अन्य अवसरों की भी तलाश में हैं।"
मालूम हो कि करीना इंडोरसमेंट के मामले में भी नंबर वन अभिनेत्री हैं, मार्केट में उनकी एक खास वैल्यू है देखते हैं कि करीना पर कुमरावेल ने जो उम्मीद जतायी है वो पूरी होती है कि नहीं। फिलहाल तो हम ऑल द बेस्ट बोलते हैं नेचुरल्स की पूरी टीम को।


Click it and Unblock the Notifications
