करीना कपूर रियल लाइफ की बेगम और परदे पर दुर्गा रानी

सुनकर थोड़ा चौंक गये आप, लेकिन ये सच है कि हमारी रियल लाइफ की बेगम साहिबा और बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर अब सिल्वर स्क्रीन पर दुर्गा रानी के रुप में नज़र आने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं सुजॉय घोष की दुर्गा रानी सिंह फिल्म की जिसमें करीना कपूर दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाती नज़र आ सकती हैं। हालांकि अभी तक करीना कपूर खान या फिर सुजॉय घोष ने इस खबर की वास्तविकता पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन फिल्मी सूत्रों के हिसाब से पक्की खबर है। वैसे भी करीना कपूर खान के हाथों में अभी सिर्फ सिंघम 2 ही फिल्म है। उसके अलावा हो सकता है कि दुर्गा सिंह रानी जैसे अलग और थोडा मुश्किल किरदार को निभाने में करीना भी दिलचस्पी दिखाएं।

कुछ दिनों पहले से ये खबर आ रही थी कि शादी के बाद से करीना कपूर खान के पास काम की कमी हो गयी है। जब करीना की शादी होने वाली थी तो उनके हाथों से रामलीला जैसी बड़ी फिल्म निकल गयी। क्योंकि वो रोमियो-जूलियट पर आधारित थी और संजय लीला भंसाली नहीं चाहते थे कि उनकी जूलियट शादी शुदा हो। उसके बाद भी कुछ फिल्मों से जुड़ी खबरें आईं कि करीना कपूर को कुछ और फिल्मों का ऑफर मिला लेकिन बाद में वो फिल्में भी उनकी शादी के चलते उनके हाथों से निकल गयीं। ऐसे में अब सिंघम 2 के बाद एक और फिल्म उनकी झोली में आई है।

अब अगर ये सच है कि करीना के पास कामों की कमी होती जा रही है तो ऐसे में तो करीना को अपने पास आने वाली अच्छी स्क्रिप्ट को लौटाना नहीं चाहिए। समझदारी तो इसी में है। लेकिन करीना कपूर अक्सर अपने इंटरव्यूज के दौरान जो कहती आई हैं कि वो कई कहानियों को आज भी ठुकरा देती हैं क्योंकि उनमें कुछ चैलेंजिंग नहीं होता तो ऐसे तो बेगम धीरे धीरे इंडस्ट्री से गायब ही हो जाएंगी। क्योंकि इस तरह के चैलेंजिंग किरदार लिखने वाले बहुत कम लोग हैं इंडस्ट्री में और जो हैं उनके पास चैलेंजिंग किरदारों के लिए विद्या और कंगना जैसी भी हिरोइनें हैं।

वैसे बता दें कि दुर्गा रानी सिंह के किरदार के लिए भी पहले विद्या बालन और फिर कंगना को ऑफर दिया गया था। लेकिन दोनों ने मना कर दिया। अब देखते हैं करीना का इस फिल्म को लेकर क्या जवाब होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X