..................... Kareena marriage will not change anything, शादी के बाद ना नाम बदलेगा ना करीना - Hindi Filmibeat

शादी के बाद ना नाम बदलेगा ना करीना

बॉलीवुड की चहेती बेबो करीना कपूर जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कहते हैं कि शादी के बाद एक लड़की की पूरी ज़िंदगी बदल जाती है लेकिन करीना का मानना है कि सैफ अली खान से शादी के बाद उनकी ज़िंदगी पहले की ही तरह रहेगी उसमें कुछ बदलाव नहीं आएगा। साथ ही करीना का ये भी कहना है कि जब हम पिछले पांच सालों से साथ में रह रहे हैं और इन पांच सालों में हमारी ज़िंदगी में कोई बदलाव नहीं आया तो अब क्या बदलेगा। साथ ही करीना अपना नाम भी नहीं बदलने वाली हैं यानी की उनके नाम के आगे सिर्फ खान लग जाएगा और उनका नाम हो जाएगा करीना कपूर खान।

करीना का कहना है कि उनकी और सैफ की शादी तो बहुत पहले ही हो चुकी है और वो लोग पिछले पांच सालों से एक साथ रह भी रहे हैं। इन पांच सालों में उन दोनों ने अपनी अपनी ज़िंदगी अपने अपने तरीके से जी है और किसी भई तरह की कोई मुश्किल नहीं हुई तो अब जब सिर्फ उनके रिश्तें पर कानूनी मोहर लग जाएगी तो क्या बदलाव आएगा? साथ ही करीना ने ये भी कहा कि वो शादी के बाद सैफ के साथ अपना 250वां हनीमून मनाएंगी।

करीना का कहना ये भी है कि सैफ अली खान ने उन्हें पूरी आज़ादी दी है कि वो अपनी ज़िंदगी को अपनी तरीके से जी सकती हैं। यानी कि करीना को अपनी ज़िंदगी में पूरी आजादी मिलेगी। शादी के बाद करीना इसी तरह फिल्मों में काम करती रहेंगी। करीना का ये भी मानना है कि शादी के बाद जिसतरह उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपने करियर की बेस्ट फिल्में की थीं उसी तरह करीना भी सैफ से शादी के बाद और भी बेहतर काम करेंगी।

फिल्हाल सैफ और करीना की शादी अगले महीने की 16 तारीख को होनी तय हुई है। सैफ ने मुंबई में कोर्ट में अपनी शादी की अर्जी भी दे दी है। और बताया जा रहा है कि इनकी शादी मुंबई में होगी और रिसेप्शन दिल्ली में होगा। करीना की शादी की ड्रेस मशहूर ड्रेस डिजायनर मनीष मल्होत्रा तैयार कर रहे हैं और सैफ का सूट लंदन से मंगाया गया है। अब तो बस शहनाई बजने की देर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X