Revealed: देखिये क्या पहनेंगी अपने रिसेप्शन में करीना कपूर

Kareena Kapoor
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की तारीख भले ही अभी तक एक राज़ बनी हुई है लेकिन इसके बावजूद उनकी शादी की तैयारी पूरी जोरो शोरो से हो रही है। करीना और सैफ ने तो अपनी शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन इसके बावजूद बाकी लोग उनकी शादी को लेकर उनसे ज्यादा उत्साहित हैं और उनकी शादी की चर्चा कर रहे हैं। अब चर्चा ये है कि करीना की शादी की ड्रेस बॉलीवुड के फेमस ड्रेस डिजायनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे हैं।

करीना कपूर ने अपनी फिल्मों में तो अपने साइज जीरो से काफी धमाल मचाया ही है लेकिन अपनी शादी में भी करीना अपने सेक्सी फिगर से सबको चौंकाने वाली हैं। खबर है कि करीना कपूर की शादी के लिए ड्रेस डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने लाल रंग की साड़ी तैयार की है। मनीष ने बताया "मैं करीना की शादी को लेकर काफी खुश हूं और उनकी शादी की ड्रेस डिजाइन करने को लेकर काफी उत्साहित भी। मैनें मुंबई में उनके रिसेप्शन के लिए एक लाल रंग की साड़ी डिजाइन की है और दिल्ली के फंक्शन के लिए मैं ड्रेस डिजाइन कर रहा हूं।"

जब करीना और छोटे नवाब की शादी की खबर पक्की हुई थी तब ये खबर आई थी कि करीना कपूर अपनी ट्रेडिशनल शरारा पहनेंगीं जो कि उनकी होने वाली सासूमां शर्मिला टैगोर ने 43 साल पहले अपनी शादी में पहना था। लेकिन अब जब उनकी शादी को केवल एक माह बचा है तो करीना की शादी की ड्रेस को लेकर असली बात सामने आ ही गई। फिल्हाल बताया जा रहा है कि करीना और सैफ की शादी इस अक्टूबर माह की 17 तारीख को दिल्ली में होगी और फिर शादी की बाकी सेरमनी मुंबई में। शर्मिला टैगोर अपने परिवार के करीबी लोगों और दोस्तों को शादी के कार्ड बांट दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X