Kareena Kapoor ने कभी नहीं की सौतन अमृता से मुलाक़ात, वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

Kareena Kapoor Shocking Disclosure

करीना कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं उन्हें इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है। लेकिन उनकी कंट्रोवर्सीज भी कुछ कम नहीं रही है। यहां तक कि उनकी लव लाइफ भी काफी ज्यादा दिलचस्प देखने को मिली है। लेकिन बाद में उन्होंने सैफ अली खान के साथ में शादी रचाई और अब वह दो बच्चों की मां भी बन चुकी है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्या हुआ जो शादी के बाद करीना अपनी सौतन अमृता सिंह से कभी नहीं मिली। एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की है और काफी कुछ कहा है।

13 साल में ही टूटा था सैफ और अमृता का रिश्ता

हर किसी को पता है कि सैफ अली खान ने सबसे पहले अमृता सिंह के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता 13 साल से ज्यादा चल नहीं पाया। आखिरकार दोनों ने 2004 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। सैफ अली खान और अमृता सिंह के दो बच्चे हैं जिनका नाम इब्राहिम अली खान और सारा अली खान है। लेकिन बाद में सैफ अली खान को 2012 में एक बार फिर से अपने जीवन में प्यार को दूसरा मौका दिया। जिसके बाद करीना कपूर से एक्टर ने शादी रचा ली।

करीना कपूर ने कभी नहीं की अमृता से मुलाक़ात

लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि सैफ अली खान की पहली पत्नी यानी कि अमृता सिंह से शादी के बाद कभी भी करीना कपूर नहीं मिली है। हालांकि आपको बता दें कि करीना कपूर ने इस पर खुद बात करते हुए काफी कुछ कहा। दरअसल करीना कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ बयान दिए। इस शो के दौरान करण जौहर ने करीना कपूर से अमृता सिंह के बारे में पूछा था। जिस पर करीना कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि 'वह उनसे कभी नहीं मिली है। लेकिन उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।' एक्ट्रेस कहती है कि 'हम भले ही कभी ना मिले हो, लेकिन मैं सैफ अली खान से उनके तलाक होने के कई साल बाद मिली थी।'

करीना ने सौतेले बच्चों संग बॉन्ड पर की बात

यहां तक कि करीना कपूर ने सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चों के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "सारा अली खान और इब्राहिम के साथ मैं उनकी दोस्त बन कर रह सकती हैं। लेकिन मैं कभी भी उनकी मां बनकर नहीं रह सकती। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके पास पहले से ही बहुत ही बेहतरीन मां है, जिन्होंने उन दोनों को ही बहुत अच्छी तरीके से पाला-पोसा है। मुझे उन दोनों से ही बहुत प्यार है और जब भी मेरी उन्हें सलाह की जरूरत पड़ेगी तो मैं उनके साथ रहूंगी।"

More from Filmibeat

Read more about: kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X