फरहान के खातिर करीना को करना पड़ रहा है चर्बी कम
एक बार फिर से सेक्सी अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने फीगर को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि अपनी आने वाली फिल्म 'बांबे समुराई' के लिए करीना फिर से अपने बढ़े वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं या यूं कहें कि करीना फिर से जीरो साइज के लिए जिम में पसीना बहा रही है। इस खबर ने जोर पकड़ा तो बॉलीवु़ड की बेगम को रियेक्शन देना ही पड़ा।
मैगनम आईसक्रीम बेचेंगी हॉटबेब करीना कपूर खान
करीना ने कहा कि मीडिया में लगातार कहा जा रहा है कि मैं फिर से जीरो साइज होने जा रही हूं तो मैं बता दूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मुझे कहानी और किरदार के हिसाब से अपना वेट थोड़ा कम करना है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं जीरो साइज बनने जा रही हूं। मुझे डायरेक्ट देव ने इसलिए वेट कम करने को कहा है क्योंकि फिल्म में मेरे कोस्टार फिटनेस किंग फरहान अख्तर हैं।
मुझे उनके साथ पर्दे पर खूबसूरत दिखने के लिए अपना वजन कम करने के लिए कहा गया है जो कि शादी के बाद थोड़ा सा बढ़ गया है लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं इसमें सफल हो जाऊंगी।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications