शाहिद के साथ के लिए करीना ने छोड़ा ये important रोल!

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बॉयोपिक फिल्म में करीना कपूर के होने की संभावना बताई जा रही थी, लेकिन अब इस खबर की पुष्टि हो चुकी है कि करीना इस फिल्म में काम नहीं करेंगी। इन बॉयोपिक में इमरान हाशमी अजहरूद्दीन की भूमिका निभाने वाले हैं, जबकि करीना संगीता बिजलानी का किरदार अदा करने वाली थीं।

kareena kapoor

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक डेट्स नहीं होने की वजह से करीना को इस फिल्‍म को छोड़ना पड़ा। करीना फिलहाल कई फिल्मों में व्यस्त है। इस साल करीना की बजरंगी भाईजान आने वाली है, जिसकी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में करीना के साथ सलमान खान हैं। वहीं करीना, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'उड़ता पंजाब' में भी नजर आने वाली हैं।

हालांकि, उड़ता पंजाब में करीना मुख्य भूमिका में नहीं है, लेकिन उनका किरदार काफी अहम माना जा रहा है। फिल्म में करीना का रोल क्या है, इसका खुलासा भी अभी तक नहीं किया गया है। बहरहाल, माना जा रहा है कि इसी फिल्म की वजह से करीना को मोहम्मद अजहरूद्दीन की बॉयोपिक फिल्म से छोड़नी पड़ी।

आपको बता दें, यदि करीना ने इस फिल्म को हां किया होता तो करीना पहली बार किसी बॉयोपिक फिल्म का हिस्सा होतीं। लेकिन करीना ने यह मौका जाने दिया। अब करीना ने यह निर्णय क्यों लिया यह तो हम नहीं बता सकते, लेकिन आपको बता दें, हमें जब बी मेट के बाद एक बार फिर करीना और शाहिद एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X