तैमूर की एक हंसी और सबकुछ भूल जाएंगे आप..ऐसी ही हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें
Recommended Video

अाज ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर अली खान की लेटेस्ट तस्वीर की, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना ने तैमूर को अपनी गोद में उठा रखा है। और देखिए तो ज़रा तैमूर की मुस्कान को..इसे देखकर आप भी बस यही कहेंगे उफ्फ!
दरअसल तैमूर अपनी मम्मी के साथ निकले और हमेशा की तरह उन्हें मीडिया ने घेर लिया। तैमूर की हंसी देखने लायक थी।तैमूर इन तस्वीरों में अपनी मम्मी के साथ काफी एक्साइटेड लग रहे हैं। उन्हें देखकर करीना भी हंसने से रोक नहीं पाईं।

करीना कपूर पिछले दिनों वीरे दी वेडिंग की शूटिंग की वजह से देश में नहीं थीं लेकिन तैमूर यहीं थे। वो अक्सर अपनी नानी बबीता के यहां भी नजर आते हैं। करीना कपूर और तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications