कोलावरी डी पर थिरकेंगी करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर एक अवार्ड शो में कोलावेरी डी के साथ और भी कई साउथ इंडियन गानों पर डांस करेंगी। वैसे भी बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का ही रंग चढ़ा हुआ है, यहां हर निर्देशक की नजर साउथ की हिट फिल्मों पर ही जमी रहती है।
कोलावेरी डी के अलावा करीना फिल्म 'कधालिल विझुनधेन' के लोकप्रिय गीत 'नक्का मुक्का' पर डांस करेंगी। इस गीत को हाल में ही प्रदर्शित हिंदी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में शामिल किया गया था, जिसे विद्या बालन पर फिल्माया गया है।
इसके बाद तेलगू फिल्म आर्य टू के रिंगा रिंगा गीत पर भी थिरकेंगी। इस गीत को हिंदी बोल के साथ सलमान खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म रेडी में भी शामिल किया गया था।
वह साल 2008 में उसी नाम से प्रदर्शित हुई तेलगू फिल्म का रीमेक है। हिंदी फिल्म रेडी में रिंगा रिंगा गीत के बोल बदलकर ढिंका चिका कर दिया गया था। इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications











