Saif Kareena Photos: जालीदार गोल्डन साड़ी पहने पटौदी बेगम ने नवाब सैफ संग दिखाया कातिल अंदाज, फिदा हुआ जमाना

saif kareena

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan Latest Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान की रॉयल जोड़ी दुनिया भर में मशहूर है। सैफ अली खान और करीना कपूर जब भी साथ में किसी इवेंट में शिरकत करते हैं तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इस कपल की कैमिस्ट्री ऐसी है कि हर कोई इनकी तस्वीरें देखने के लिए बेताब रहता है। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है। दरअसल हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनपर उनके फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे है।

सैफ-करीना का स्टनिंग लुक

सैफ-करीना का स्टनिंग लुक

करीना कपूर खान एक्टिंग के साथ-साथ फैशन की दुनिया का भी बड़ा नाम हैं। हाल ही में करीना कपूर खान खूबसूरत साड़ी पहनकर अपने पति सैफ अली खान के साथ रैंप पर उतरीं हैं। इस दौरान करीना कपूर खान ने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिनपर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

रैंप पर सैफ-करीना

रैंप पर सैफ-करीना

करीना कपूर खूबसूरत साड़ी पहनकर अपने पति सैफ अली खान के साथ रैंप पर उतरीं हैं। इस दौरान करीना कपूर खान गोल्डन कलर की साड़ी में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही करीना की साड़ी नेट की थी जो कि उनके हुस्न में चार चांद लगाती दिखाई दीं।

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करीना कपूर

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करीना कपूर

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची करीना कपूर ने खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरा। करीना कपूर ने सब्यसाची की साड़ी में अपनी अदाएं दिखाईं। करीना कपूर के साथ उनके पति सैफ अली खान ने भी व्हाइट टक्सीडो में पत्नी के साथ चार चांद लगा दिए। करीना कपूर ने दोनों की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

फोटो पोस्ट कर लिखा इंट्रस्टिंग कमेंट

फोटो पोस्ट कर लिखा इंट्रस्टिंग कमेंट

करीना कपूर ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। फोटो पोस्ट करते हुए करीना कपूर ने लिखा कि आज की शानदार शाम के लिए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का धन्यवाद। करीना की इन फोटोज पर फैन्स ने भी जमकर कमेंट्स कर उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। बता दें कि करीना कपूर अक्सर अपने पति के साथ नजर आती रहती हैं। फिल्म के ईवेंट हों या फिर कोई फेस्टिव हो बॉलीवुड का यह कपल अपनी प्रजेंस जरूर दर्ज कराता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X