Kareena Kapoor Khan को Kriti Sanon के साथ देखते ही लोगों ने किया ट्रोल, बोले- 'आंटी के साथ दादी'

कई बार देखा जाता है कि करीना कपूर खान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है और इस वक्त भी वो इसका शिकार हुई हैं। कृति सैनन के साथ नजर आ रहीं करीना कपूर खान को लेकर लोगों ने ऐसी ऐसी बातें कह डालीं जो कि खबरों का हिस्सा है और लगातार इसको लेकर चर्चा हो रही है।
दरअसल करीना कपूर खान और कृति सैनन एक साथ स्पॉट की गईँ और जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग उनको लेकर बातें करने लगे। इसमें करीना कपूर खान फैटी लग रहीं जबकि कृति सैनन का फिगर काफी मेंटेन है।
इसी को लेकर लोग बातें कर रहे हैँ। पैपराजी पेज ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा था, ''कृति और करीना एक साथ!! करीना कपूर और कृर्ति सैनन आज रात एयरपोर्ट पर !! दोनों वास्तव में कूल कैज़ुअल वियर में!'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आए और एक ने लिखा, ''करीना बूढ़ी हो गई, झुरिया देखो।''
एक ने लिखा, करीना दादी के साथ कृति आंटी। एक और ने लिखा, ''वक्त वक्त की बात है।'' एक का कहना था, ''आज करीना कपूर का एट्टीट्यूड नहीं दिखा।'' इस तरह से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं लेकिन कृति सैनन को किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा है।
हालांकि करीना कपूर खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इस पर नहीं आया है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान दो बेटे हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो अपने शरीर को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं।
हालांकि इस बार वो चूक गई हैं और उनको लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। करीना कपूर खान के काम की बात करें तो वो आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं और उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications