..................... Kareena Kapoor Khan Wishes step son Ibrahim Ali Khan on 23rd birthday with this adorable photo - Hindi Filmibeat

अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार, अप्लोड कर दी ऐसी तस्वीर

Kareena Kapoor Khan Ibrahim Ali Khan

Kareena Kapoor Khan Wishes Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान मंगलवार को 23 साल के हो गए। बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान ने उन पर जमकर प्‍यार बरसाया है। एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी फोटो शेयर की। इब्राहिम, सैफ और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं।

2004 में सैफ और अमृता अलग हो गए थे। दोनों की बेटी एक्‍ट्रेस सारा अली खान हैं। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बर्थडे बॉय की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें इब्राहिम को उनके घर में बैठे देखा जा सकता है।

फोटो में करीना और सैफ के बेटे, इब्राहिम को कुछ खिलाते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में लिखा गया, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग। यह आपका अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे हो।"

करीना और सैफ ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। इब्राहिम ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। करीना की अगली फिल्म 'क्रू' और 'सिंघम अगेन' पाइपलाइन में हैं। 'क्रू' में उनके अलावा कृति सेनन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X