सैफ की बेटी सारा का केदारनाथ Debut: शानदार पार्टी देंगी करीना कपूर खान
केदारनाथ पिछले काफी समय से चर्चा में थी और जब वो रिलीज हुई तो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई। सारा अली खान के अभिनय को लेकर जहां एक और चर्चा है तो करीना कपूर खान उनको लेकर काफी बड़ा प्लान बना चुकी हैं। दरअसल करीना कपूर खान ने सारा अली खान के अभिनय से खुश होकर उनके लिए एक पार्टी देने का सोचा है जिसमें उनके कई खास मेहमान और दोस्त नजर आने वाले हैं।
करीना कपूर का मानना है कि सारा अली खान ने केदारनाथ और सिंबा दोनो मे अभिनय के साथ साथ ये भी बता दिया है कि उनको फिल्मों को चुनने की क्षमता है और उनका फ्यूचर ब्राइट है।

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत केदारनाथ में भले ही कमजोर कहानी के साथ उतरे हैं लेकिन दोनो के अभिनय इस फिल्म का लेवल काफी ऊपर पहुंचा दिया। फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ काफी विवादों में भी रही और रिलीज होने के लिए संघर्ष करना पड़ा। रिलीज का समय आया को उत्तराखंड में फिल्म बैन कर दी गई। केदारनाथ अभिषेक कपूर ने निर्देशित की है....


Click it and Unblock the Notifications