..................... Kareena Kapoor Khan Wife of Saif Ali khan airport look with 24 lakh handbags goes viral - Hindi Filmibeat

Kareena Kapoor: एयरपोर्ट पर शानदार स्टाइल में दिखी पटौदी खानदान की बहू, 24 लाख का बैग किया कैरी!

Kareena Kapoor Khan

Kareena Kapoor Khan hand bag: कपूर खान की बेटी और पटौदी खानदार की बहु करीना हमेशा ही अपने अंदाज से, अपने स्टाइल से और अपने काम से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। हाल ही में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान एयरपोर्ट पर लाखों के हैंडबैग लिए देखी गई। इस हैंडबैग की कीमत सुनकर सबसे होश उड़ जाएंगे।

करीना कपूर का लाखों का हैंडबैग-

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी स्टनिंग स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं। आए दिन इसके लिए वह खबरों में भी रहती हैं। हाल ही में, उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह एक बेहद महंगा बैग लिए नजर आईं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें करीना कपूर खान को एयरपोर्ट पर देखा गया। वह अपने कैजुअल, लेकिन स्टाइलिश अवतार में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। करीना ने एक जैकेट, एक स्टाइलिश हैंडबैग, नो मेकअप, स्टनिंग बूट और क्लासी गॉगल्स के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था।

इस दौरान सबका ध्यान करीना कपूर के बैग ने अपनी ओर आकर्षित किया। ये कोई ऐसा वैसा बैग नहीं था बल्कि लाखों की कीमत वाला शानदार बैग था। रिसर्च से पता चला है कि सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर का ये बैग 24,72,820 रुपए का है। ये बैग फेमस ब्रांड 'Hermes Birkin' का है।

करीना कपूर खान का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की पत्नी और फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर खबरों में रहती हैं। 'हीरोइन', 'जब वी मेट', '3 इडियट्स', 'Ra.One', 'लाल सिंह चड्ढा', 'डॉन', 'बजरंगी भाईजान' समेत कई हिट फिल्में देने वाली करीना इन दिनों अपनी बेवसीरीज जाने जान को लेकर खबरों में हैं। इसके बाद जल्द ही करीना जल्द ही निर्देशक हंसल मेहता के साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। फैंस करीना कपूर को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X