43 की उम्र में करीना कपूर खान का जलवा, लाखों की खूबसूरत गाउन में दिखाया अपना हसीन अंदाज

Kareena Kapoor Khan

Kareena Kapoor Khan: बेबो के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान हमेशा ही अपनी खूबसूरती और अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में करीना के इवेंट में शामिल हुई। इस खास इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने लाखों का गाउन पहनकर सबको अपना दीवाना बना दिया।

लाखों के गाउन में करीना का जलवा-

कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड की बेबो हमेशा ही अपने स्टाइल, अपने हुस्न, अपने बोल्ड अंदाज से लाखों दिलों को धड़काने बढ़ाने वाली करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

हाल ही में करीना कपूर ने इंस्टा हैंडल पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह स्ट्रैपलेस मैटेलिक गाउन में बेहद हॉट लग रही हैं। गाउन में एक स्ट्रैपलेस नेकलाइन, एक बॉडी-हगिंग बस्टियर और एक फ्लोई बॉटम था।

करीना ने स्टेटमेंट डायमंड इयररिंग्स और ढेर सारी अंगूठियों के साथ अपने लुक को निखारा था। ग्लैम मेकअप ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। इस लुक में करीना की खूबसूरती देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है।

इस गाउन की कीमत की बात करें तो, इसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। उनके लुक पर थोड़ा रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि यह ड्रेस 'Ralph Lauren' ब्रांड की थी और इसकी कीमत 4,96,000 रुपए है। दरअसल, करीना कपूर खान हाल ही में जयपुर के रामबाग पैलेस में आयोजित राल्फ लॉरेन के एक इवेंट में शामिल हुईं थी इसी इवेंट में एक्ट्रेस ने ये गाउन पहना था।

करीना कपूर खान का वर्कफ्रंट-

कई सारी फिल्मों में शानदार काम करने के बाद करीना कपूर बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होती हैं। हाल ही में करीना ने ओटीटी पर डेब्यू किया और उनका डेब्यू भी काफी अच्छा रहा, लोगों ने उनके डेब्यू की तारीफ की। अब करीना जल्द ही कुछ नई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ करीना रोहित शेट्टी की फिल्म में भी नजर आएंगी।

Read more about: kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X