एक बार दिखा करीना का जलवा..उनसे बेहतर SHOW STOPPER कोई नहीं
इसमें कोई शक नहीं है कि करीना कपूर की जगह कोई नहीं लग सकता है। वो अपने आप में ट्रेंड सेटर हैं।चाहे प्रेग्नेंसी हो या प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने हमेशा कुछ अलग किया है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने रैम्प वॉक किया था और तैमूर के जन्म के बाद भी उन्होंने रैम्प वॉक किया था और तब भी वो हर तरफ छा गईं थी।
करीना कपूर ने हाल में केन्या में मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में शो स्टॉपर बनीं और इस दौरान वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। करीना कपूर की ये तस्वीरें आप भी देखते रह जाएंगे।

करीना कपूर इस दौरान मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आईं। आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा और करीना कपूर दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।मनीष मल्होत्रा के ज्यादातर फैशन शो में करीना कपूर ही शो स्टॉपर होती हैं। करीना कपूर के इस वीडियो को देखकर आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on
अगर फिल्मों की बात की जाए तो करीना कपूर फिलहाल वीरे दी वेडिंग की शूटिंग पूरी कर रही हैं जो अगले साल रिलीज होगी।इसके अलावा करीना कपूर ने फिलहाल कोई फिल्म नहीं साइन की है क्योंकि वो तैमूर के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications