ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन के बाद नीतू कपूर, रिद्धिमा-रणबीर-आलिया से मिलने पहुंची करीना कपूर
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन, रणबीर कपूर ने रविवार को मुंबई के बाणगंगा में किया। इस दौरान उनका परिवार उनके साथ मौजूद था। अब करीना कपूर खान, ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन के बाद परिवार से मिलने उनके घर पहुंची।
ऋषि कपूर के निधन के बाद फिलहाल, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इस दुख की घड़ी में आलिया भी परिवार के ही साथ हैं।

अब करीना कपूर भी परिवार से मिलने आज रात पहुंचीं। हालांकि कल दिन में तैमूर की कुछ तस्वीरें डालने के लिए करीना को काफी ट्रोल किया गया था। लोगों ने यहां तक कहा कि उन्हें ऋषि कपूर के जाने का कोई दुख नहीं है।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर दो हफ्तों से ज़्यादा से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। 30 अप्रैल को तबीयत ज़्यादा बिगड़ने पर उन्हें रिलायंस अस्पताल शिफ्ट किया गया जिसके बाद उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications