..................... Kareena Kapoor Khan Video call son taimur viral - Hindi Filmibeat

Video Viral शूटिंग के बीच करीना कपूर ने बेटे तैमूर को किया वीडियो कॅाल, परफेक्ट मां

करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर वह शूटिंग के बीच तैमूर से वीडियो कॅाल पर बात करती हुई नजर आ रही हैं। इसे देखने के बाद इंटरनेट पर हर कोई करीना को परफेक्ट मां बता रहा है। करीना कपूर खान इन दिनों डांस इंडिया डांस टीवी शो जज कर रही हैं।

इसके साथ वह अपनी आगामी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की भी शूटिंग कर रही हैं। एक शो और फिल्म की शूटिंग के बीच करीना का पूरा ध्यान बेटे तैमूर पर बना रहता है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ पता चलता है कि करीना कपूर किस तरह काम के साथ तैमूर पर अपना फोकस बनाए रखती हैं।

kareena kapoor khan

इस वीडियो में तैमूर को करीना प्यार से कुछ समझाने की कोशिश कर रही हैं। जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया है। करीना और तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मां-बेटे के इस प्यारे वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो तैमूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वह इस वीडियो में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूर खान लगातार अंग्रेजी मीडियम और डांस इंडिया डांस के बीच अपने काम को बैलेंस करने की कोशिश कर रही हैं। लंदन में वह अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही हैं तो वहीं मुंबई वह केवल डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए आती हैं। यहां देखिए करीना और तैमूर का वायरल होता हुआ ये Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X