करीना कपूर खान ने खुद की प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल, बोलीं- जब मैं संघर्ष कर रही थी

करीना कपूर खान ने अपने मां बनने के सफर पर किताब लिखी है। तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने इस बात की घोषणा की थी कि वह अपने गर्भधारण के दौरान की यात्रा पर किताब लिख रही हैं। आखिरकार करीना कपूर ने एक ट्विस्ट के साथ अपनी इस किताब की पहली झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई है।

करीना कपूर खान की इस किताब का नाम है करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट के जरिए इस खबर को फैंस के साथ साझा किया। सबसे पहले एक्ट्रेस ने अपनी अल्ट्रासाउंड की कॅापी दिखाते हुए ये लिखा कि कुछ दिलचस्प पर काम कर रही हूं, लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं।

Kareena Kapoor Khan

इसी के कुछ देर बार करीना कपूर खान किचन में नजर आयीं जहां पर उन्होंने अपनी इस किताब की पहली झलक शेयर की। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी गर्भावस्था ( प्रेग्नेंसी) और गर्भावस्था बाइबल लिखना, दोनों मेरे लिए एक यात्रा रही है। अच्छे और बुरे दिन दोनों थे। कुछ दिन मैं काम पर जाने के लिए उतावली थी।

अन्य दिन ऐसे थे जहां मैं बिस्तर से उठने के लिए संघर्ष कर रही थी। मैंने अपने दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक और भावनात्मक रूप से जो अनुभव करती हूं। उसका एक बहुत ही निजी विवरण ये किताब है।एक्ट्रेस ने बुक की कवर पेज का लुक शेयर करते हुए लिखा है कि गर्भवती मां के रूप में हम सभी के अपने अनोखे अनुभव हैं। लेकिन कुछ समानताएं हैं और इस पुस्तक के साथ मैं अपने अनुभव और सीख साझा कर रही हूं।

आशा करती हूं कि यह किसी तरह से आपको मातृत्व की यात्रा में मदद करेगी। मेरे दोनों बच्चा का पालन करना मेरे जीवन का सबसे खास समय है। मैं आपके साथ उन पलों और यादों को साझा करने के लिए उत्साहित हूं। करीना कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस तेजी से अपने रिएक्शन दे रहे हैं। करिश्मा कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने एक्ट्रेस के लिए हार्ट वाली इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X